अक्षय कुमार की अगली फिल्म .. 'केसरी'.. सुपरस्टार की शानदार तस्वीर!
अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' पूरे जोर शोर से आगे बढ़ रही है। सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित इस फिल्म में अक्षय और परिणीति चोपड़ा मुख्य किरदारों में दिखेंगे। बहरहाल, फिल्म के सेट से सुपरस्टार की एक कमाल सी तस्वीर वायरल हुई है।
आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान.. धमाकेदार क्लाईमैक्स सीन
यहां अक्षय कुमार तीन बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें, ये बच्चे फिल्म में अफगानी बच्चों का किरदार अदा कर रहे हैं। वहीं, अक्षय रियल लाइफ हीरो हवलदार ईशर सिंह के किरदार में नजर आएंगे।

करण जौहर की प्रोडक्शन तले यह फिल्म 2019 होली पर रिलीज होगी। फिल्म में काफी एक्शन भी है, लिहाजा, अक्षय तलवारबाजी से लेकर अन्य युद्ध कलाओं की ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। अक्षय कुमार और करण जौहर इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications