First LOOK: अक्षय कुमार की नई फिल्म 'पैडमैन'.. नए साल में 4 धमाका
अक्षय कुमार ने अपने आने वाली नई फिल्म की घोषणा की है। फिल्म का नाम होगा पै़डमैन। इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगी ट्विंकल खन्ना।
साल 2016 में तो अक्षय कुमार ने धमाकेदार पारी खेली है और एक के बाद एक 100 करोड़ी फिल्में दी है। वहीं, वे 2017 के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं। बता दें, इस साल अक्षय कुमार एक बार फिर 4 अलग अलग तरह की फिल्मों के साथ फैंस को इंटरटेन करने के लिए तैयार हैं।
हाल ही में सुपरस्टार ने 2017 की अपने आने वाली चौथी फिल्म की घोषणा की है। ट्विंकल खन्ना के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म का नाम होगा 'पैडमैन'..

फिल्म में अक्षय कुमार सैनिटरी पैड्स बनाते नजर आएंगे। यह किरदार ट्विंकल खन्ना की किताब - द लीजेंड ऑफ लक्ष्मीप्रसाद से लिया गया है। बता दें, यह रोल रियल लाइफ में मुरुगनाथम से प्रेरित है, जिन्होंने सभी विरोधों का सामना करते हुए सबसे सस्ती सैनेटरी पैड्स बनाने का काम किया था।
बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-


Click it and Unblock the Notifications