Akshay Kumar और Sara Ali Khan अतरंगी रे के बाद, फिर आए साथ, नई फिल्म हुई लॉक, यहां जानें कब शुरु होगी शूटिंग!

Akshay Kumar new film: कुछ महीने पहले ही खबर आई थी कि अक्षय कुमार ने दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स के साथ स्काई फोर्स नाम की फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। और जल्द ही अभिनेता अपनी अगली फिल्म के साथ फ्लोर पर जाने वाले हैं। बता दें, इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दो एक्ट्रेसेस भी लॉक हो चुकी हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो, अक्षय कुमार इस फिल्म में सारा अली खान और निम्रत कौर के साथ एक बार फिर काम करने वाले हैं। इससे पहले सारा के साथ उन्होंने फिल्म 'अतरंगी रे' में काम किया है, जबकि निम्रत और अक्षय की जोड़ी हिट फिल्म 'एयरलिफ्ट' में साथ दिखी थी।
वायु सेना अधिकारी बनेंगे अक्षय कुमार
रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार फिल्म में एक भारतीय वायु सेना अधिकारी की भूमिका निभाने वाले हैं। ये फिल्म कथित तौर पर वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है और इसका टाइटर 'स्काई फोर्स' है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फिल्म जून 2023 में फ्लोर पर जाएगी। इस एक्शन एंटरटेनर में अक्षय के जूनियर की भूमिका निभाने के लिए एक न्यूकमर को शामिल किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि फिल्म में तीनों कलाकार मुख्य भूमिका निभाएंगे और दोनों एक्ट्रेसेस का अक्षय के साथ कोई रोमांटिक ट्रैक होगा या नहीं, फिलहाल इस पर सस्पेंस बना हुआ है।
अक्षय कुमार की आने वाली 6 फिल्में
बता दें, स्काई फोर्स समेत फिलहाल अक्षय कुमार के पास एक, दो नहीं, बल्कि पूरी छह फिल्में हैं, जो 2023-2024 में रिलीज होने वाली हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या इन फिल्मों से अक्षय की फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला थमेगा। अभिनेता की आने वाली फिल्मों में शामिल है- ओह माय गॉड 2, बड़े मियां छोटे मियां, सोरारई पोट्रू रीमेक, हेरा फेरी 3, कैप्सूल गिल ..


Click it and Unblock the Notifications












