अक्षय कुमार की फिल्म डिब्बाबंद, 600 करोड़ी के बाद भी कोई चांस नहीं, फैंस निराश
इन दिनों बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार जबरदस्त सुर्खियों में हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 2.0 ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 2.0 ने वर्डवाइड 600 करोड़ कमा लिए हैं.. इतनी तगड़ी सफलता के बाद भी अक्षय रुके नहीं है। जहां एक तरफ उनकी फिल्म हाउसफुल 4 की शूटिंग पूरी हो गई हैं वहीं दूसरी तरफ उन्होंने केसरी के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं इन सबके बीच अक्षय कुमार की एक फिल्म को लेकर बुरी खबर आ रही है। ये फिल्म पूरी तरह से बंद कर दी गई है। कुछ समय पहले खुद अक्षय कुमार ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर कर ऐलान किया था।
[Bday Spcl: पाकिस्तान से आए भारत में बने सुपरस्टार, 54 फिल्मों ने बनाया ब्लॉकबस्टर, फिल्मी कहानी]
ये फिल्म है नीरज पांडे की क्रैक.. अक्षय कुमार ने ट्विटर पर फैंस को बताया था कि क्रैक की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और वे जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। हालांकि अब लगता है कि ये फिल्म कभी शुरू नहीं होगी। फिल्म काफी वक्त से टलती आ रही है, यही वजह है कि फिल्म अब डिब्बाबंद होने की कगार पर है। वहीं दूसरी वजह मानी जा रही है कि इस वक्त अक्षय के बाद फिल्मों की लाइन लगी है। जिसके चलते वे इस प्रोजेक्ट को वक्त नहीं दे पा रहे हैं।

बता दें कि इन दिनों अक्षय कुमार के पास एक के बाद एक लगभग 7-8 फिल्में हैं। सभी बॉलीवुड के बिग बजट प्रोजेक्ट हैं.. हो भी क्यों न अक्षय कुमार का शानदार करियर ग्राफ देखकर हर कोई उनकी स्टार वैल्यू पर पैसा लगाना चाहता है। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications











