DHAMAKA: अक्षय कुमार की 'नमस्ते इंग्लैंड' फाइनल.. अजय देवगन को टक्कर!
[बॉलीवुड न्यूज] फिल्ममेकर विपुल शाह ने कंफर्म कर दिया है कि अक्षय कुमार की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग इस साल अगस्त से शुरू हो जाएगी। और दिसंबर तक फिल्म की शूटिंग खत्म हो जाएगी। मीडिया से बात करते हुए विपुल शाह ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है और अब उन्हें सिर्फ अक्षय कुमार से डेट्स मिलने का इंतजार है।
नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग दिसंबर तक खत्म हो जाएगी। और काफी उम्मीद है कि फिल्म साल 2017 की शुरूआत में रिलीज कर दी जाए। यूं भी हर जनवरी अक्षय कुमार की एक फिल्म रिलीज होने तो पक्की बात है।
DHAMAKA: फिर साथ होंगे अक्षय कुमार और ये स्टार.. धमाकेदार सीक्वल की तैयारी!
नमस्ते इंग्लैंड की वर्ल्डवाइड डिस्ट्रिब्यूशन का जिम्मा टी- सीरिज 75 करोड़ में लिया है। फिल्म का निर्देशन विपुल शाह करेंगे। इसकी शूटिंग पंजाब और लंदन में होगी। जहां अक्षय कुमार पंजाबी लड़के का किरदार निभाएंगे। हालांकि फिल्म में एक्ट्रेस कौन होगी, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।
बहरहाल, यदि फिल्म जनवरी में रिलीज होती है तो इसे अजय देवगन की बादशाहो और ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल से भिड़ना होगा। दोनों ही जनवरी में अपना रिलीज डेट पक्की कर चुकी हैं।
यहां जानिए अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications















