अक्षय कुमार की अगली फिल्म फाईनल - मुनी 2 रीमेक कंचना 2, हमेशा से करनी थी हॉरर कॉमेडी
अक्षय कुमार आजकल सफलता का स्वाद चख रहे हैं। एक के बाद एक उन्हें शानदार प्रोजेक्ट ऑफर हो रहे हैं। अब उन्हें मुनि 2: कंचना रीमेक ऑफर हुई है। और अक्षय ने फिल्म को हां भी कर दिया है। फिल्म का नाम होगा लक्ष्मी। फिल्म में अक्षय कुमार एक ऐसे आदमी बने हैं जिसे एक हिजड़े का भूत अपने बस में कर लेता है।
फिल्म एक तमिल हॉरर कॉमेडी है जो अक्षय कुमार काफी समय से करना चाह रहे थे। फिल्म कहानी है एक हिजड़ा के भूत की जो एक एमएलए से अपनी मौत का बदला लेना चाहती है। इसके लिए हिजड़ा भूत एक लड़के के शरीर में प्रवेश करती है। जब से अक्षय कुमार ने तमिल में ये फिल्म देखी थी तब से उन्हें ये फिल्म बहुत पसंद आई थी।

फिल्म को क्रिटिक्स ने मिले जुले रिव्यू दिए थे लेकन दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। गौरतलब है कि हॉरर कॉमेडी आजकल का फेवरिट टॉपिक है। दिनेश विजन जहां दो और हॉरर कॉमेडी के साथ तैयार हैं वहीं विकी कौशल भी एक हॉरर कॉमेडी कर रहे हैं। हालांकि अक्षय पहले भी हॉरर कॉमेडी कर चुके हैं।
12 साल पहले आई भूलभुलैया, अक्षय कुमार की पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म थी। अब देखना है कि कंचना रीमेक से वो कितनी कमाई करते हैं। हालांकि इस समय अक्षय के पास प्रोजेक्ट्स की भरमार है -


Click it and Unblock the Notifications











