..................... Akshay Kumar's multi starrer film Housefull 4 shooting completed, see pic - Hindi Filmibeat

हाउसफुल 4 की शूटिंग खत्म- अक्षय कुमार के साथ पूरे कास्ट की धमाकेदार Latest तस्वीर

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 4 की शूटिंग खत्म हो चुकी है। अक्षय कुमार और पूरी टीम ने इस मौके पर एक तस्वीर शेयर की है, जहां फिल्म की पूरी कास्ट एक साथ दिख रही है। हाउसफुल 4 अगले साल यानि की 2019 की दिवाली पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्देशक हैं फरहाद सामजी.. जबकि प्रोड्यूस कर रहे हैं साजिद नाडियाडवाला।

तैमुर अली खान का सुपर स्टारडम- बाज़ार में मिल रहे हैं 'तैमुर गुड्डे'

हाउसफुल, हाउसफुल 2 और हाउसफुल 3.. तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। जिसके बाद साजिद नाडियाडवाला अब इस फैंचाइजी को और आगे बढ़ा रहे हैं। हाउसफुल 4 इस सीरिज की सभी फिल्मों से काफी बड़े स्तर पर बनाई गई है। वहीं, फिल्म के स्टारकास्ट में भी कुछ तब्दीली की गई है। हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सैनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े मुख्य किरदारों में दिखेंगे।

Housefull 4

फिल्म की शूटिंग लंदन, राजस्थान और मुंबई में की गई है। फिल्म में बतौर सर्पोटिंग कास्ट राणा डग्गुबाती, बोमन ईरानी, जॉनी लीवर और चंकी पांडे भी दिखेंगे। कोई शक नहीं कि 2019 दिवाली काफी इस कॉमेडी फिल्म के साथ काफी धमाकेदार होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X