First LOOK.. शाहरुख, सलमान के बीच.. अक्षय कुमार का 'पैडमैन' धमाका.. रिलीज़ फाइनल
अक्षय कुमार की अाने वाली फिल्म पैडमैन की रिलीज़ डेट फाइनल।
लीजिए अभी तक शाहरुख खान की जब हैरी मेट सेजल के रिलीज़ होने की खबरों ने काफी धमाका मचाया हुआ था और फिल्म कल रिलीज़ हो रही है। इसी बीच अक्षय कुमार ने भी धमाका कर दिया। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म पैडमैन का आज फर्स्ट लुक जारी हो गया और इसी के साथ फिल्म की रिलीज़ डेट भी फाइनल हो गई है।

ये फिल्म अगले साल यानी 13 अप्रैल को रिलीज़ होगी। इस फिल्म को ट्विंकल खन्ना प्रोड्यूस कर रही हैं। कहा जा रहा है कि 'पैडमैन' फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है, फिल्म का थीम सेनिटरी नेपकीन है।
शानदार कहानी के साथ ब्लॉकबस्टर है जब हैरी मेट सेजल..रिलीज़ से पहले सामने !
फिल्म की कहानी सस्ते दाम की सेनेटरी पैड तैयार करने वाले कोयम्बटूर के अरुणाचलम मुरुगननाथम से प्रेरित है, जो महिलाओं के बीच जाकर उनको मासिक धर्म के दौरान ध्यान रखने के प्रति जागरूक भी करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications