FIRST LOOK..अक्षय कुमार ने बुक कर लिया 2018 का स्पेशल दिन..धमाकेदार फिल्म..रिलीज़ डेट FINAL
अक्षय कुमार आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं और उनके जन्मदिन के मौके पर ही उनकी अाने वाली फिल्म 'गोल्ड' का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। ये लुक लोगों को काफी शानदार लग रहा है। एक तो अक्षय का जन्मदिन और ऊपर से इसी दिन अगली फिल्म का नया पोस्टर लाना फैन्स के लिए किसी सरप्राइज़ से कम नहीं है।
ये फिल्म 2018 में 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होगी। ये पोस्टर खुद अक्षय ने शेयर किया है। इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अक्षय ने इस फिल्म को अपने दिल के काफी करीब बताया है।

'गोल्ड' से टीवी स्टार मौनी रॉय बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं, फिल्म में कुणाल कपूर और अमित साध भी नजर आएंगे। स्टर में एक गोल्ड मेडल नजर आ रहा है जिस पर अक्षय कुमार की तस्वीर को मॉर्फ किया गया है। यह ओलंपिक मेडल 1948 का है।
Recommended Video

#Badhaaiyan...अक्षय कुमार ने धमाका करना शुरू कर दिया है..24 घंटे..सिर्फ आपके साथ !
इसमें 1948 का समय भी लिखा हुआ है। इस फिल्म के डायरेक्टर हैं रीमा कांग्टी और रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर की जोड़ी प्रोड्यूस कर रही है। आपको बता दें कि पिछले दिनों रिलीज़ हुई अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा ने ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है।
इसने 120 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और ये सिलसिला अब भी जारी है। बहरहाल, आइए इसी बात पर नज़र डाल लेते हैं अक्षय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों पर...


Click it and Unblock the Notifications