अक्षय कुमार की मां का निधन- अंतिम संस्कार में पहुंचे रितेश देशमुख, रोहित शेट्टी समेत कई बॉलीवुड सितारे-PICS

अक्षय कुमार का 9 सितंबर को बर्थडे है, लेकिन इस जन्मदिन से बुरा शायद ही उनका कोई बर्थडे रहा हो। बर्थडे से ठीक एक दिन पहले अक्षय कुमार की मां का निधन हो गया। अक्षय कुमार इस समय असहनीय दर्द से गुजर रहे हैं। अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया दो दिन पहले तबीयत बिगड़ने के चलते मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती करवाई गई थीं लेकिन बुधवार यानी 8 सितंबर की सुबह अरुणा भाटिया का निधन हो गया।

Recommended Video

Akshay Kumar की मां के अंतिम संस्कार में पहुंचे ये सभी सितारे, अक्षय को दिया दिलासा|FilmiBeat

अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का अंतिम संस्कार मुंबई में ही हुआ। जहां बॉलीवुड के तमाम हस्तियां शामिल हुए और अक्षय कुमार को हिम्मत देते भी नजर आए। अक्षय कुमार की फैमिली के सदस्य भी मां के अंतिम संस्कार में नजर आए।

 Akshay Kumar

अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का अंतिम संस्कार मुंबई के जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट में हुआ। जहां रोहित शेट्टी, साजिद खान, रितेश देशमुख, रमेश तोरानी, मोराद खेतान समेत अन्य बॉलीवुड हस्तियां अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे।

अक्षय कुमार की मां के अंतिम संस्कार में पहुंचे सितारे

अक्षय कुमार की मां के अंतिम संस्कार में पहुंचे सितारे

साजिद खान, मुराद खेतान से लेकर रमेश तोरानी जैसे कई निर्देशक और प्रोड्यूसर अरुणा भाटिया के अंतिम संस्कार में पहुंचे।

रोहित शेट्टी भी नजर आए

रोहित शेट्टी भी नजर आए

अक्षय कुमार के जिगरी रोहित शेट्टी जिनके साथ उनकी सूर्यवंशी नजर आने वाली हैं, वह भी शमशान घाट पहुंचे।

कनिका ढिल्लों से लेकर रितेश देशमुख

कनिका ढिल्लों से लेकर रितेश देशमुख

अरुणा भाटिया के अंतिम संस्कार में मशहूर राइटर कनिका ढिल्लों से लेकर अभिनेता रितेश देशमुख भी पहुंचे।

अक्षय कुमार की मां के निधन पर अजय देवगन ने जताया दुख

अक्षय कुमार की मां के निधन पर अजय देवगन ने जताया दुख

अजय देगवन ने अक्षय कुमार को हिम्मत देते हुए लिखा, डियर अक्की, अरुणा जी की आत्मा को शांति मिले। मेरी संवेदनाएं साथ हैं।

Photo credit- Insatagram

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X