अक्षय कुमार ने की अपनी नई फिल्म की घोषणा- 'मिशन मंगल'- साथ होंगे ये 6 स्टार्स
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म मिशन मंगल की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। जगन शक्ति के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, कृति कुल्हारी, तापसी पन्नू, शरमन जोशी और नित्या मेनन मुख्य किरदारों में दिखेंगे। अक्षय कुमार ने कहा, भारत के द्वारा किये गए मंगल मिशन को पर्दे पर उतारने के लिए उत्साहित और गौरांवित हूं।
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की एडवांस बुकिंग REPORT- धमाकेदार ओपनिंग फाइनल है
आर बाल्कि के प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म महिला सशक्तिकरण पर आधारित है। यह भारत की पहली अंतरिक्ष आधारित फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म में मंगलयान मिशन में महिलाओं के योगदान को दिखाया जाएगा।

अक्षय कुमार ने भी इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, 'भारत के मार्स मिशन की कहानी लेकर आने के लिए गर्वित महसूस कर रहा हूं। संयोग से ये मिशन भी इसी तारीख को 5 नवंबर 2013 में लॉन्च हुआ था। फिल्म की टीम से मिलें और अपनी शुभकामनाएं शुभ मंगल के सफर के लिए दें।'
हॉलीडे, बेबी, एयरलिफ्ट के बाद अक्षय कुमार की देशभक्ति फिल्मों में अब यह नाम भी जुड़ जाएगा। कोई शक नहीं कि फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आने वाली हैं। मंगल मिशन के अलावा अक्षय कुमार 2.0, हाउसफुल 4, गुड न्यूज और केसरी में नजर आने वाले हैं।
वहीं, मंगल मिशन की बात करें तो इन दिनों अंतरिक्ष बॉलीवुड का फेवरिट विषय बन चुका है। जहां फिल्म जीरो में शाहरुख चांद पर जा रहे हैं.. वहीं सुशांत सिंह राजपूत भी 'चंदा मामा दूर के' साइन कर चुके हैं। वहीं, शाहरुख खान की अगली फिल्म होगी- सारे जहां से अच्छा, जो कि भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बॉयोपिक फिल्म होगी।


Click it and Unblock the Notifications
