रिलीज के साथ ही इंटरनेश्नल प्रीमियर में पहुंचेगी अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल'
अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, विद्या बालन स्टारर फिल्म 'मिशन मंगल' 15 अगस्त को भारत में रिलीज होने वाली है। लेकिन बता दें, इसी दिन मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में भी मिशन मंगल का पहला इंटरनेश्नल प्रीमियर होने वाला है। जगन शक्ति के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत के मंगलयान मिशन को दिखाएगी। फिल्म के ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है।
इस साल मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल की थीम है- courage.. यानि की साहस। लिहाजा, मिशन मंगल को प्रीमियर के लिए चुना गया है। इस फिल्म में महिला शक्ति और देशभक्ति दिखाई गई है। आर बाल्कि के प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म भारत की पहली अंतरिक्ष आधारित फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म में मंगलयान मिशन में महिलाओं के योगदान को दिखाया जाएगा।

मिशन मंगल में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हाड़ी, एच आर दत्तात्रेय, शरमन जोशी और नित्या मेमन मुख्य रोल में नजर आयेंगे। फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान सभी कलाकारों ने कहा कि इस फिल्म से जुड़ना हमारे लिए गर्व की बात थी।
वहीं, तापसी पन्नू की बात की जाए तो मेलबर्न फिल्म फेस्टिव में मिशन मंगल के अलावा बदला भी दिखाई जाने वाली है। दोनों फिल्मों की स्क्रीनिंग 15 अगस्त को की जाएगी। मेलबर्न का भारतीय फिल्म महोत्सव 8 अगस्त 2019 से शुरू हो रहा है, जिसका समापन 17 अगस्त तक होगा।


Click it and Unblock the Notifications