अक्षय कुमार ने शुरु कर दी अपनी अगली फिल्म की शूटिंग- मिशन मंगल- जानें रिलीज डेट
2.0 की रिलीज से पहले ही अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म की तैयारी में भी लग चुके हैं। जगन शक्ति के निर्देशन में बन रही फिल्म मिशन मंगल की शूटिंग शुरु हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग मुंबई में ही की जा रही है। मिशन मंगल में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, कृति कुल्हारी, तापसी पन्नू, शरमन जोशी और नित्या मेनन मुख्य किरदारों में दिखेंगे। फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होने वाली है।
[मेरी फिल्म में कुछ भी अश्लील नहीं है, मुझे जबरदस्ती टार्गेट किया जा रहा है]
आर बाल्कि के प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म महिला सशक्तिकरण पर आधारित है। यह भारत की पहली अंतरिक्ष आधारित फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म में मंगलयान मिशन में महिलाओं के योगदान को दिखाया जाएगा। फिल्म को लेकर अक्षय कुमार बेहद उत्साहित हैं।

खास बात है कि 2019 में अक्षय कुमार तीन फिल्में आ रही हैं.. और तीनों ही एक दूसरे से बिल्कुल अलग है। करण जौहर प्रोडक्शन की केसरी, हाउसफुस 4 और मंगल मिशन.. जाहिर है खिलाड़ी फैंस को 2019 में जबरदस्त फिल्में देखने मिलेंगी। बता दें, मंगल मिशन 15 अगस्त 2019 को जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस के साथ क्लैश हो रही है।
यहां जानें किन किन फिल्मों में व्यस्त हैं अक्षय कुमार-


Click it and Unblock the Notifications