अक्षय कुमार, विद्या बालन के 'मिशन मंगल' का नया पोस्टर- इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर!
अक्षय कुमार, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, कृति कुल्हारी, तापसी पन्नू, शरमन जोशी, एच आर दत्तात्रेय और नित्या मेनन स्टारर फिल्म 'मिशन मंगल' 15 अगस्त 2019 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है, साथ ही फिल्म के ट्रेलर रिलीज की डेट भी शेयर की गई है। मिशन मंगल का ट्रेलर 18 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।
कुछ ही दिनों पहले फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया गया था, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हो चुके हैं। फिल्म का टीजर काफी प्रभावशाली साबित हुआ और खूब पसंद किया गया। यह फिल्म भारत के मंगलयान मिशन को दिखाएगी। फिल्म के निर्देशक हैं जगन शक्ति।

फिल्म में अक्षय कुमार एक साइंटिस्ट के किरदार में हैं। जबकि विद्या बालन समेत सभी एक्ट्रेस की टीम मंगलयान मिशन से जुड़ी हैं। साथ ही साथ फिल्म में सबकी बैक स्टोरी भी चलेगी। आर बाल्कि के प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म भारत की पहली अंतरिक्ष आधारित फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म में मंगलयान मिशन में महिलाओं के योगदान को दिखाया जाएगा।
महिला सशक्तिकरण पर बन रही इस फिल्म को लेकर अक्षय काफी उत्साहित हैं। उन्होंने फिल्म से जुड़ी एक पोस्ट में जाहिर किया है कि उन्होंने इस फिल्म को चुना। अक्षय कुमार ने लिखा कि- मिशन मंगल मेरे लिए वह फिल्म है, जो जिज्ञासा और कल्पना को उड़ान दे। ऐसी फिल्म जो मनोरंजन के साथ साथ प्रेरित भी करेगी।
बता दें, फिल्म 15 अगस्त को प्रभास की 'साहो' और जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' के साथ क्लैश होगी। कोई शक नहीं कि यह एक धमाकेदार भिड़ंत होगी। बाटला हाउस के ट्रेलर को भी काफी पसंद किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
