रक्षा बंधन के बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद थिएटर में नहीं रिलीज़ होगी अक्षय कुमार की अगली फिल्म, नाम भी बदला

अक्षय कुमार स्टारर रक्षा बंधन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप होने की कगार पर है। 70 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर केवल 32 करोड़ की कमाई की है। और आने वाले समय में ये आंकड़ा और तेज़ी से गिरेगा। ऐसे में इसका साफ असर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों पर पड़ना शुरू हो चुका है।

अगर रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार की अगली फिल्म मिशन सिंड्रेला अब थिएटर की बजाय सीधा ओटीटी पर आने की तैयारी कर रही है। ये फिल्म जैकी भगनानी ने प्रोड्यूस की है और माना जा रहा है कि इसे डिज़्नी हॉटस्टार पर सीधा रिलीज़ किया जाएगा।

हालांकि, इससे पहले भी अक्षय कुमार की फिल्मों को लेकर काफी अफवाहें रही हैं। इनमें एक और अफवाह ये भी थी कि उनकी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के लिए अक्षय कुमार ने अपनी फीस घटा दी है लेकिन प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने इन खबरों का खंडन किया था।

पूरी फिल्म बदलने का प्लान

पूरी फिल्म बदलने का प्लान

इससे पहले, सम्राट पृथ्वीराज के फ्लॉप होने के बाद रिपोर्ट्स थीं कि अक्षय कुमार की ये फिल्म भी पूरी तरह से बदलने का प्लान किया जा रहा है। दरअसल, हाल फिलहाल के कंटेंट को देखते हुए मिशन सिंड्रेला की टीम का मानना था कि इसे फिल्म की तरह नहीं बल्कि वेब सीरीज़ की तरह रिलीज़ किया जाना चाहिए।लेकिन वेब सीरीज़ की तरह रिलीज़ करने के लिए फिल्म छोटी पड़ सकती है। इसलिए फिल्म के कुछ हिस्से और शूट किए जाएंगे जिससे कि वेब सीरीज़ के हिसाब से हर किरदार का ग्राफ बनाया जा सके। टीम का मानना है कि इससे फिल्म को और बेहतर तरीके से पेश किया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल इसकी पुष्टि कर पाना मुश्किल है।

अक्षय कुमार और डिज़्नी हॉटस्टार का रिश्ता

अक्षय कुमार और डिज़्नी हॉटस्टार का रिश्ता

दिलचस्प है कि मिशन सिंड्रेला अगर वेब सीरीज़ में तब्दील होती है तो ये अक्षय कुमार का डिज़्नी हॉटस्टार पर आधिकारिक रूप से वेब डेब्यू होगा। इससे पहले, अजय देवगन भी डिज़्नी हॉटस्टार पर रूद्र नाम की वेब सीरीज़ के साथ अपना डेब्यू कर चुके हैं। डिज़्नी हॉटस्टार के साथ अक्षय कुमार का रिश्ता पुराना है। कोरोना काल में ओटीटी पर सबसे पहली सुपरस्टार फिल्म रिलीज़ करने वाला प्लेटफॉर्म था डिज़्नी हॉटस्टार और पहली फिल्म थी अक्षय कुमार की लक्ष्मी।

अमेज़ॉन पर करना था डेब्यू

अमेज़ॉन पर करना था डेब्यू

अक्षय कुमार अपना वेब सीरीज़ डेब्यू अमेज़ॉन प्राइम के साथ करने वाले थे। इस सीरीज़ का नाम था The End और अक्षय कुमार की मौजूदगी में इसका एलान बड़े ढोल नगाड़ों के साथ किया गया था। माना जा रहा था कि इस सीरीज़ का बजट लगभग 100 करोड़ है। इतना ही नहीं, अक्षय कुमार इस सीरीज़ में एकदम अलग अवतार में दिखने वाले थे लेकिन कोरोना के बाद से इस सीरीज़ पर काम बेहद धीमी गति से चल रहा है।

मलयालम फिल्म रत्सासन का रीमेक

मलयालम फिल्म रत्सासन का रीमेक

मिशन सिंड्रेला तमिल की साईकोलॉजिकल क्राईम थ्रिलर रत्सासन का रीमेक है। रत्सासन 2018 में रिलीज़ हुई थी और फिल्म में एक्टर विष्णु विशाल, सब इंस्पेक्टर अरूण कुमार की मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में उनके साथ दिखाई दी थीं अमाला पॉल। वहीं मिशन सिंड्रेला में अक्षय कुमार के साथ दिखाई दे देंगी रकुल प्रीत सिंह। फिल्म की शूटिंग इंग्लैंड में शुरू हुई थी वहीं दूसरी लहर के बाद फिल्म की बाकी शूटिंग शिमला में हुई। रत्सासन एक ऐसे पुलिस ऑफिसर की कहानी है जो एक सीरियल किलर को पकड़ने के मिशन पर निकला है। ये सीरियल किलर स्कूल जाने वाली बच्चियों को किडनैप कर उनका शिकार करता है।

मुश्किल समय में की है फिल्म की शूटिंग

मुश्किल समय में की है फिल्म की शूटिंग

गौरतलब है कि जब अक्षय कुमार, इंग्लैंड में मिशन सिंड्रेला की शूटिंग कर रहे थे उस दौरान उनकी मां का देहांत हो गया। अक्षय कुमार, भारत वापस लौट आए लेकिन फिल्म की शूटिंग चालू रही। फिल्म की शूटिंग पिछले साल 25 अगस्त से इंग्लैंड में शुरू हुई थी। फिल्म को इंग्लैंड में शूटिंग करने का मुख्य कारण ये था कि भारत में तब भी कोरोना के बाद पाबंदियां थीं जिनके कारण हर जगह शूटिंग का समय फिक्स हो चुका था। इसलिए इंग्लैंड में शिमला का सेट बनाया गया था।

अक्षय ने काम नहीं रूकने दिया

अक्षय ने काम नहीं रूकने दिया

मां के देहांत के बाद अक्षय कुमार, उनके अंतिम संस्कार के लिए भारत लौट आए लेकिन वो नहीं चाहते थे कि फिल्म पर काम रूके। इसलिए उस दौरान, फिल्म की शूटिंग रकुल प्रीत सिंह के साथ की गई। रकुल ने जहां अपने हिस्से शूट किए वहीं जिन सीन के लिए अक्षय की ज़रूरत थी वहां, अक्षय के बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया।

अक्षय की मिशन सीरीज़ का प्लान

अक्षय की मिशन सीरीज़ का प्लान

अक्षय कुमार, वाशु भगनानी और जैकी भगनानी के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले एक और एक्शन फिल्म कर रहे हैं जिसका नाम है मिशन लायन। इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं मिशन मंगल फेम जगन शक्ति। पहले, रक्षाबंधन का काम खत्म होने के बाद इसी फिल्म की शूटिंग इंग्लैंड में शुरू होने वाली थी। लेकिन अब मिशन लायन की जगह, पहले मिशन सिंड्रेला पर काम शुरू हो चुका है। इस के साथ ही अक्षय कुमार अपनी मिशन ट्राईलॉजी पूरी कर लेंगे - मिशन मंगल, मिशन सिंड्रेला और मिशन लायन।

हालांकि, कुछ और रिपोर्ट्स की मानें तो अब रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का नाम भी बदला जा रहा है। कहा जा रहा है कि वैस भी मिशन सिंड्रेला फिल्म का working title था और अब इस फिल्म का नाम बदलकर कठपुतली किया जा रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रकुल प्रीत सिंह, चंद्रचूड़ सिंह और सरगुन मेहता मुख्य भूमिकाओं में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X