सीएम योगी से मिलेंगे अक्षय कुमार, यूपी में टैक्स फ्री हुई सम्राट पृथ्वीराज!
सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को लेकर लंबे समय से चर्चा है और फिल्म रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने कई राजनेताओं को फिल्म दिखाई है और हाल ही में खबर आई थी कि वो वो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे। अब खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' को राज्य में कर मुक्त घोषित कर दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने मुख्यमंत्री के हवाले से कहा,
"हम घोषणा करते हैं कि फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया जाएगा ताकि आम आदमी भी इस फिल्म को देख सके।" मुख्यमंत्री ने अपने सहयोगियों के साथ राजपूत शासक पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित बायोपिक की विशेष स्क्रीनिंग में भाग लिया,

जिन्होंने मोहम्मद गौरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। अक्षय कुमार, उनकी सह-अभिनेता मानुषी छिल्लर और निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी उपस्थित थे।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, जेपीएस राठौर, एके शर्मा, नंद गोपाल गुप्ता नंदी और अन्य भी स्क्रीनिंग में उपस्थित थे। अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है।
हाल ही में वो भारत के गृहमंत्री अमित शाह के साथ नजर आए थे और उन्होने पृथ्वीराज चौहान की स्पेशल स्क्रीनिंग की थी। बता दें कि सुपरस्टार अक्षय कुमार आने वाले समय में कई शानदार फिल्मों का हिस्सा रहेंगे और कहा जा रहा है कि फिल्म काफी शानदार होने वालीं हैँ। पृथ्वीराज में अक्षय कुमार के साथ सोनू सूद भी नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications