उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अक्षय ने की मुलाकात
अक्षय कुमार इन दिनों टॉयलेट एक प्रेम कथा के प्रमोशन में जोरशोर से लगे हुए हैं। वो प्रमोशनल के साथ साथ शौचालय और सफाई के प्रति लोगों को जागरुक करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रमोशन के बीच अक्षय कुमार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है।
[#Reaction: 'जब हैरी मेट सेजल'.. शाहरुख आपने ऐसा क्यों किया.. एक और फ्लॉप! ]
अक्षय कुमार ने योगी आदित्यनाथ से सफाई और शौचालय से जुड़े योजनाओं के बारे में बात की और साथ ही लखनऊ cleanliness drive में भी भाग लेंगे। योगी आदित्यनाथ के साथ अक्षय कुमार ने खुद तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जहां वो मुख्यमंत्री से बात करते नजर आ रहे हैं।

अभी कुछ समय पहले ही अक्षय कुमार ने कहा था कि वो चाहते हैं कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस फिल्म को देखें लेकिन चूंकि वो अपने काम में बहुत अधिक व्यस्त हैं तो वो बाद में देख पाएंगे। अक्षय कुमार इस फिल्म के सिलसिले में प्रधानमंत्री से मुलाकात भी कर चुके हैं।
Recommended Video

अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की टॉयलेट एक प्रेम कथा 11 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है और देखना ये होगा कि रिलीज होने के बाद लोगों को रिस्पॉन्स कैसा मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications











