..................... Akshay Kumar meet PM Modi and informed him about toilet ek prem katha - Hindi Filmibeat

अक्षय ने की पीएम मोदी से मुलाकात..टॉयलेट एक प्रेम कथा के बारे में दी जानकारी

अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर अपनी आने वाली फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के बारे में जानकारी दी।

By Shweta

अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और उन्हें आने वाली फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के बारे में भी जानकारी भी दी। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि "प्रधानमंत्री ने फिल्म का शीर्षक सुनकर जो मुस्कान दी वो मेरा दिन बना दी।"

अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा को लेकर काफी सीरियस हैं और आपको बता दें कि पीएम मोदी भी जब से प्रधानमंत्री बने हैं उनकी पहली प्राथमिकता हर घर मे ंशौचालय बनवाना है ताकि महिलाओं को खुले में शौच ना जाना पडे़े।

akshay-kumar-meet-pm-narendra-modi-and-informed-him-about-toilet-ek-prem-katha

ये फिल्म सरकार के विजन को दर्शकों तक पहुंचाने में और लोगों का आंख खोलने में कामयाब हो सकती है क्योंकि फिल्म आज भी मास कम्यूनिकेशन के सबसे अच्छे स्त्रोत में से एक है। अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री से मिलकर उन्हें इस फिल्म के बारे में पूरी जानकारी दी।

अक्षय कुमार ने पहले भी भारत में शौचालयों की स्थिति पर अपना एक वीडियो शेयर किया था और उसमें कई चौंकाने वाले आंकड़े प्रस्तुत किए थे।उन्होंने सबसे गुजारिश की थी कि वो अपने घर में शौचालय जरूर बनवाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X