सुशांत केस पर अक्षय कुमार ने अब दिया रिएक्शन- हो गए भयंकर ट्रोल, फैंस ने पूछा- 'नींद टूट गई!'
सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का अक्षय कुमार ने स्वागत किया है। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, 'सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस को सीबीआई के सुपुर्द किया है। सच्चाई की जीत हुई।' इस ट्विट के बाद से अक्षय कुमार भयंकर ट्रोल हो रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सुसाइड केस की जांच अब सीबीआई के हवाले कर दी है। बॉलीवुड कलाकारों से लेकर राजनेताओं और फैंस ने इस फैसले का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि अब निष्पक्ष जांच होगी और सुशांत के परिवार को न्याय मिलेगा।

करीब दो महीनों से सोशल मीडिया पर सुशांत के परिवार समेत कई सेलिब्रिटी और मीडिया सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। सभी को इस दिन का इंतजार था। वहीं, लोगों को इस बात की शिकायत भी थी कि बॉलीवुड के सुपरस्टार्स अक्षय कुमार, अजय देवगन, शाहरुख खान, आमिर खान या सलमान खान में से कोई भी इस मुद्दे पर क्यों अपनी बात नहीं रख रहा है!
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications