'पृथ्वीराज' के सेट से अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की नई शानदार तस्वीर, फिल्म की शूटिंग शुरू
सुपरस्टार अक्षय कुमार ने वाईआरएफ के बिग-टिकट एंटरटेनर, 'पृथ्वीराज' की शूटिंग शुरू कर दी है। कोरोना महामारी में अक्षय कुमार ने बेल बॉटम फिल्म की शूटिंग हाल में ही पूरी की। उनकी ये फिल्म पहली ऐसी फिल्म थी जिसने कोरोना महामारी में शूटिंग पूरी की। इसके बाद अब अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म पृथ्वीराज की शूटिंग पर लग पड़े हैं। यह फ़िल्म बड़े ही दिलेर और बहादुर राजा 'पृथ्वीराज चौहान' की ज़िंदगी और उनकी वीरता पर आधारित है।
देश में कोरोनावायरस महामारी के फैलने से पहले ही, बड़े बजट वाली इस हिस्टोरिक फ़िल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग पूरी हो चुकी थी। वाईआरएफ ने इस फ़िल्म के बाकी हिस्से की शूटिंग को पूरा करने के लिए, वाईआरएफ स्टूडियो कंपाउंड के भीतर ही एक भव्य और बेजोड़ सेट तैयार किया है। साथ ही बिना किसी परेशानी के शूटिंग को पूरा करने के लिए सुरक्षा से जुड़ी सभी सावधानियों का पूरा ध्यान रखा गया है।
साल 2017 की मिस वर्ल्ड और ख़ूबसूरती की मिसाल बन चुकी, मानुषी छिल्लर ने इस फ़िल्म में लीडिंग लेडी की भूमिका निभाई है और अब वह भी इस शूटिंग में शामिल हो चुकी हैं। बड़े बजट की इस एंटरटेनिंग फ़िल्म में वह राजा के दिल की रानी और बेहद ख़ूबसूरत 'संयोगिता' का किरदार निभा रही हैं। मानुषी ने कहा कि वह अक्षय कुमार के साथ सेट पर वापसी की बात से बेहद ख़ुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications