सूर्यवंशी के बाद अक्षय कुमार का अगला धमाका पृथ्वीराज तैयार, अगले हफ्ते रिलीज होगा ट्रेलर!

अक्षय कुमार की सूर्यवंशी फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर तलहका मचा रही है। बॉक्स ऑफिस में अक्षय कुमार ने पैसों की बारिश कर दी है। कोरोना काल के बाद पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है जिसमें धमाल मचा दिया। अब अक्षय कुमार इस सुनहरे समय का फायदा उठाते हुए अपनी अपकमिंग फिल्मों की रिलीज पर भी ध्यान देने वाले हैं।

अक्षय कुमार की पृथ्वीराज फिल्म जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म से बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म पृथ्वीराज का अगले हफ्ते तक ट्रेलर रिलीज होने वाला है। साथ ही फिल्म की टीम प्रमोशन में भी जुट जाएगी।

Prithviraj

यशराज फिल्म्स ने पृथ्वीराज को बनाया है और इस बैनर की बंटी और बबली 2 अगले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ऐसे में इस फिल्म के साथ YRF पृथ्वीराज ट्रेलर भी जारी कर सकता है। जल्द ही इस पीरियड फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को देखने को मिलेगा।

पृथ्वीराज फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा सोनू सूद और संजय दत्त भी पृथ्वीराज में अहम किरदारों में नजर आएंगे। इस फिल्म को डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने निर्देशित किया है।

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो उनके पास अतरंगी रे, रामसेतु से लेकर मिशन सिंड्रेला समेत कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। इन दिनों उनकी फिल्म सूर्यवंशी बॉक्सऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X