2019 महाक्लैश: अक्षय कुमार से टक्कर लेगें 'बाहुबली', 3 बड़ी फिल्मों का ताबड़तोड Dhamaka
हाल ही में बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्म को जबदस्त चर्चाएं हैं। इसी बीच एक और बड़ी फिल्म सुर्खियों में आ गई है। हम बात कर रहे हैं बाहुबली स्टार प्रभास की आने वाली फिल्म साहो की.. हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आई है। और तो और इस रिलीज डेट के साथ ही सामने आया है अगले साल का सबसे बड़ा क्लैश। देखा जाए तो 2019 में कई क्लैश देखने को मिलेंगे लेकिन साहो के मामले में ये महाक्लैश साबित होने वाला है।
[Baaghi 3: इस एक्ट्रेस ने लगाई हैट्रिक, टाइगर के साथ करेंगी रोमांस, 2019 का बड़ा धमाका]
बता दें कि साहो 15 अगस्त 2019 को रिलीज हो रही है। इसी फिल्म के साथ रिलीज हो रही है अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म मंगलयान.. यही नहीं इन दो फिल्मों के अलावा 15 अगस्त को ही जॉन अब्राहम की बटला हाउस रिलीज हो रही है। अक्षय और जॉन तो पहले भी गोल्ड और सत्यमेव जयते के वक्त टकरा चुके हैं। वहीं अब प्रभास भी अक्षय कुमार से जबरदस्त टक्कर लेने वाले हैं। ऐसे में ये क्लैश वाकई काफी दिलचस्प होने वाला है।

बता दें कि इससे पहले 2019 में ही एक और बड़े क्लैश की खबर आ चुकी है। इमरान हाशमी की चीट इंडिया, ऋतिक रोशन की सुपर 30 और कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका एक ही तारीख पर रिलीज किए जाने की खबरें आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











