'गब्बर' के बाद 'दादा कोंडके' बनेंगे अक्षय
दौलत, शौहरत की गद्दी पर विराजमान अभिनेता अक्षय कुमार की मांग आजकल पापुलर करेक्टर को निभाने के लिए काफी बढ़ गयी है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं तो इसके पीछे बहुत बड़ी वजह यह है कि अक्षय को आजकल मार्डन ऐतिहासिक चरित्रों को निभाने वाली फिल्में ऑफर हो रही है।
खबर है कि डायरेक्टर अश्विनी यार्डी की फिल्म में अक्षय कुमार सत्तर-अस्सी के दशक के हिट हीरो दादा कोंडके पर आधारित फिल्म में लीड रोल निभायेंगे।
आपको बता दें कि सत्तर-अस्सी के दशक के हीट हीरो दादा कोंडके की फिल्में काफी दोअर्थी संवादों के लिए जानी जाती थी। इस फिल्म के सहनिर्माता के रूप में खुद अक्षय कुमार भी होंगे। अक्षय और अश्विनी दोनों ने दादा कोंडके के फिल्मों के राईटस खरीद लिये हैं। दादा कोंडके मराठी सिनेमा का बहुत बड़ा नाम था।
इससे पहले अक्षय कुमार को मशहूर निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली ने फिर से अपनी फिल्म के लिए अक्षय कुमार को साइन किया है। कहा जा रहा है कि तेलगू की हिट फिल्म 'रमन्ना' का हिंदी रीमेक बनने जा रहा हैं।जिसे हिंदी में नाम दिया गया है 'गब्बर'। इस फिल्म में लीड रोल के लिए अक्षय कुमार को साइन किया गया है। रमन्ना भी अपने आप में एक ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है जिसके हिंदी संस्करण में अब अक्षय कुमार जलवा बिखेरेंगे। वैसे आपको बता दें कि अक्षय और अश्विनी दोनों ने मिलकर पिछले साल ओह माई गॉड जैसी बेहतरीन फिल्म दी थी।


Click it and Unblock the Notifications
