Akshay Kumar ने दिग्गज एक्टर Mohanlal से करवाया भांगड़ा, लोग बोले- 'ऐतिहासिक वीडियो'

akshay kumar, mohanlal

अक्षय कुमार बढ़ती उम्र के साथ साथ काफी फिट और एक्टिव होते चले जा रहे हैं और यही कारण है कि उनके वीडियोज और तस्वीरें अक्सर लोगों को चौका देती हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने वाला है। दरअसल सुपरस्टार का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है जिसमें वो मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के साथ भांगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं।

जी हां, अक्षय कुमार ने मोहनलाल के साथ मिलकर ढोल की थाप पर दमदार डांस किया है और काफी मस्ती में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की बात करें तो यह जोड़ी एक शादी के दौरान परफॉर्म करती नजर आ रही है। अक्षय कुमार ने मोहनलाल के साथ डांस को 'अपने जीवन का सबसे यादगार पल' कहा था।

अक्षय कुमार ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "मैं आपके साथ इस डांस को हमेशा याद रखूंगा @mohanlal सर। बिल्कुल यादगार पल।" वीडियो इस समय इंटरनेट पर आग लगा रहा है और यूजर्स किसी ना किसी तरह से लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

किसी ने इस वीडियो को ऐतिहासिक बताया है तो किसी का कहना है कि, दिन का सबसे शानदार वीडियो है। एक यूजर ने लिखा है, 'अक्षय सर, प्लीज मोहनलाल सर के साथ एक फिल्म कीजिए।' जबकि एक का कहना है, 'एक ही फ्रेम में इंडिया के दो लीजेंड्स।'

एक ने लिखा है, ''फोकट की बात छोड़ो ये बताओ कि फिर हेराफेरी कब ला रहे हैं।'' अक्षय कुमार कुछ समय पहले सलमान खान के साथ नजर आए थे और दोनों ने मैं खिला़ड़ी तू अनाड़ी गाने पर जमकर डांस किया था।

वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार इस वक्त फिल्म सेल्फी को लेकर बिजी हैं और लगातार इसका प्रमोशन कर रहे हैँ। फिल्म में वो अभिनेता इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगे जो कि कमाल का कॉंबिनेशन साबित हो सकता है।

More from Filmibeat

Read more about: akshay kumar mohanlal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X