भारत के नक्शे को लेकर अक्षय कुमार ने कर दी ये गलती, हो रहे हैं बुरी तरह से ट्रोल!

akshay kumar

सुपरस्टार अक्षय कुमार इस वक्त काफी चर्चा में हैं और लगातार अपनी फिल्म सेल्फी का प्रमोशन कर रहे हैं। लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा हुआ है जिससे वो काफी बुरी तरह से ट्रोल किए जा रहे हैं। दरअसल अक्षय कुमार ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो ग्लोब में चलते नजर आ रहे हैं और उनके का कदम इंडिया के नक्शे पर दिख रहे हैं। इसके बाद से ही उनको काफी बुरा भला कहा जा रहा है।

जी हां, रविवार को उन्होंने अपने आने वाले नॉर्थ अमेरिका टूर को प्रमोट करने के लिए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें बॉलीवुड के अन्य सितारों के साथ ग्लोब पर घूमते हुए दिखाया गया है।

एक यूजर ने लिखा, ''भारत माता पे लात कैसे रखा।'' इसके अलावा एक ने लिखा था, ''क्या ये इंडिया के नक्शे पर घूम रहा है।'' जबकि एक यूजर का कहना था, ''भाई थोड़ा रिसपेक्ट कर लिया करो भारते के नक्शे की।''

जबकि एक ने लिखा था, "यह किस तरह का व्यवहार है? हमारे देश का अपमान?" हालांकि इस तरह के किसी कमेंट्स पर सुपरस्टार ने रिएक्ट नहीं किया है। अक्षय कुमार को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर ट्रोल होते रहते हैं और उनके फैंस उनके बचाव में नजर आते हैं।

सेल्फी का गाना किया प्रमोट

अक्षय कुमार इस वक्त फिल्म सेल्फी का गाना मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी लगातार प्रमोट कर रहे हैं इसके लिए वो कई सितारों के पास पहुंच रहे हैं। हाल ही में सुपरस्टार सलमान खान के साथ अक्षय कुमार को इस गाने पर थिरकते हुए देखा गया था। उनके अलावा टाइगर श्रॉफ के साथ अक्षय कुमार ने इस गाने पर एक धमाकेदार वीडियो पोस्ट किया था।

Read more about: akshay kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X