अक्षय कुमार फिर से करेगें डिशूंम-डिशूंम

By Priya Srivastava

Akshay Kumar loves dhishum dhishum.
अक्षय कुमार ने एक्शन हीरो के रूप में अपनी खास पहचान बनाई है। सिनेमा जगत में उनकी तरह स्टंट कम ही कलाकार निभा पाते हैं। यही वजह है कि वे फिर से एक्शन फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। फिलहाल तो वह कलर्स के शो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिनमें वे खुद शानदार स्टंट दिखाते नजर आयेंगे।

लेकिन खबर आ रही है कि अक्षय ने कॉमेडी फिल्मों से थोड़ी दूरी बनाने की तैयारी की है, क्योंकि अक्षय का मानना है कि वे लगातार एक तरह की फिल्में कर रहे हैं। शायद यही वजह है कि दर्शकों ने उनकी फिल्मों को नकारा है। अक्षय ने कहा है कि फिलहाल अब मैं एक दो और फिल्मों के बाद कोई भी कॉमेडी फिल्म नहीं करूंगा। यह मैंने सोच लिया है।

चूंकि मेरे दर्शक मुझे अब दूसरे रूप में देखना चाहते हैं।यह बात मुझे समझ में आ रही है। अक्षय मानते हैं कि फिल्म की नाकामयाबी सिर्फ निर्देशक की वजह से नहीं होती। इसमें किरदारों का भी उतना ही दोष होता है। गौरतलब है कि जल्द ही उनकी फिल्म देसी ब्वॉयज, वन्स अपन अ टाइम इन मुंबई 2 रिलीज होनेवाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X