..................... Akshay Kumar love to listen this Sufiyana mashup, Tweet goes viral! अक्षय कुमार सुबह से सुन रहे हैं ये सूफियाना मैशअ - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार सुबह से सुन रहे हैं ये सूफियाना मैशअप, ट्विटर पर कर डाला पोस्ट!

सुपरस्टार अक्षय कुमार काम के साथ साथ सोशल मीडिया पर कितने बिजी रहते हैं ये तो सभी को पता है। आए दिन अपने काम का अपडेट वो देते हैं और साथ ही तस्वीरें साझा करते रहते हैं। लेकिन इस वक्त उन्होने एक वीडियो पोस्ट किया है जो कि गानों से भरा हुआ है। दरअसल ये सूफी गाने हैं जो कि काफी पॉपुलर है। लेकिन इस वीडियो में इन गानों का मैशअप है और अक्षय कुमार को ये काफी पसंद आए हैँ। गानों की बात करें तो इसमें दूल्हे का सेहरा, दिल गलती कर बैठा जैसे गाने हैं।

नेहा कक्कड़, नुसरत फतेह अली खान की आवाजें इस वीडियो में सुनाई दे रही हैँ। इस मैशअप को डीजे चेतज से रीमिक्स किया है। अक्षय कुमार ने गाने सुने और उनको काफी पसंद आए हैं,

akshay kumar, अक्षय कुमार

यही कारण है कि उन्होने इसको साझा किया है और फैंस से इसको सुनने के बारे में कहा है। अक्षय कुमार इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखते हैं.. 'आज सुबह से मेरा मूड सूफियाना है,

ये शानदार मैशअप सुनना अच्छा लगा। मैं ये कह सकता हूं कि मुझे इससे प्यार हो गया है। हैशटैग ऑनलूप।' अक्षय कुमार आज सुबह से ये गाने लगातार सुन रहे हैं और उनको काफी पसंद आ रहे हैँ।

अक्षय कुमार इंडस्ट्री के सबसे बिजी कलाकारों में से एक हैं और उनकी साल भर में सबसे ज्यादा फिल्में रिलीज होती हैँ। वर्कफ्रंट पर वो पृथ्वीराज, सूर्यवंशी, रक्षाबंधन, रामसेतु और कई फिल्मों को लेकर खबरों में चल रहे हैं।

अक्षय कुमार आखिरी बार बेल बॉटम का हिस्सा बने थे जो कि कुछ खास नहीं चली थी। फिलहाल आप देखिए ये गाना...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X