एयरलिफ्ट का नया पोस्टर....हर तस्वीर के साथ कहानी बुन रहे अक्षय
[बॉलीवुड समाचार] अक्षय कुमार स्टारर एयरलिफ्ट का नया पोस्टर आ चुका है और अक्षय कुमार अपनी फिल्म के हर पोस्टर के साथ एयरलिफ्ट की कहानी को आगे बढ़ा रहे हैं।
इस पोस्टर में अक्षय एक जर्जर बस के आगे हैरान परेशान सी हालत में खड़े हैं। गौरतलब है कि एयरलिफ्ट उस घटना पर आधारित है जब 90 के दशक में इराकी तानाशाह सद्दाम हुसैन ने अपने पडोसी देश कुवैत पर आक्रमण कर दिया था ।
[एयरलिफ्ट ट्रेलर के ये 10 सीन देख रह जाएंगे हैरान!]
तब उस देश में बडी संख्या में फंसे भारतीयों को हवाई जहाज की मदद से सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान चलाया गया था। ‘एयरलिफ्ट' एक धनी और शक्तिशाली भारतीय व्यापारी रंजीत कात्याल के साहस की कहानी है।
[ALERT: अक्षय कुमार ने बता डाला 500 करोड़ का हिट फार्मूला]
रंजीत ने अकेले उन 1,70,000 भारतीयों को हिंदुस्तान सुरक्षित पहुंचाया था। जानिए फिल्म के बारे में कुछ बेहद दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications

