अक्षय कुमार की तस्वीर लंदन से हुई वायरल, फैन के साथ पोज देते हुए आए नजर!
सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम कुछ दिन पहले रिलीज हुई थी और इसको लेकर मिले जुले रिसपॉन्स आए थे। लेकिन इस समय अक्षय कुमार की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो एक फैन के साथ खड़े दिख रहे हैँ। बता दें कि इस समय अक्षय कुमार लंदन में हैं और वहीं से एक तस्वीर सामने आई है। बता दें कि इस तस्वीर में अक्षय कुमार के साथ उनकी विदेशी फैन नजर आ रही है और दोनों काफी ज्यादा खुश हैं।
अक्षय कुमार इस समय फिल्म की शूटिंग के लिए बाहर गए हुए हैं। बात करें तो बेल बॉटम की तो उसके बॉक्स ऑफिस की खबरें भी तेजी से बाहर आ रहीं हैं।

हालिया रिपोर्ट् हैं कि बीते दस दिनों में भारत में फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बीस करोड़ के पार जा चुका है। वहीं, ओवरसीज मार्केट में फिल्म फिलहाल प्रतिदिन 80-90 लाख तक का बिजनेस कर रही है।
इसका मतलब है कि अक्षय कुमार की फिल्म उस तरह का बिजनेस नहीं कर रही है जैसा की सोचा जा रहा था। इसके अलावा वो कई और फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। अतरंगी को लेकर भी वो काम कर रहे हैं।
इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सारा अली खान और धनुष नजर आने वाले हैं। जब से फिल्म से सारा और अक्षय की तस्वीरें सामने आई थीं तब से फैन्स इस जोड़ी को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित थे। अब जब फिल्म की कहानी सामने आ चुकी है तो फैन्स फिल्म के लिए और भी ज़्यादा उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications