हाउसफुल 4 में ऐसा होगा अक्षय कुमार का LOOK- लंदन में शूटिंग- जानें पूरी कास्ट
अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख स्टारर फिल्म हाउसफुल 4 की शूटिंग शुरु हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग लंदन में चल रही है। जहां से अक्षय कुमार की एक तस्वीर वायरल हुई है। तस्वीर में आप अक्षय कुमार का नया लुक देख सकते हैं। कोई शक नहीं कि यह फिल्म काफी मजेदार होने वाली है। हाउसफुल 4 का निर्देशन साजिद खान कर रहे हैं।
देखते रह गए सलमान- शाहरूख को मिल गई, और बन गए BEST एक्टर
फिल्म की पूरी कास्ट लंदन पहुंच चुकी है। हाउसफुल 4 में बतौर एक्ट्रेस कृति सैनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े फाइनल हैं। जबकि नाना पाटेकर भी अहम किरदार निभा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में अक्षय कुमार लंदन में रह रहे barber बने हैं.. उनका किरदार बड़ा दिलचस्प है।

साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले हाउसफुल 4 अगले साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल होने वाली है। यह एक मल्टीस्टारर फ्रैचाइजी है, जिसकी हर फिल्म अपने स्टार्स की वजह से चर्चा बटोरती है। फिल्म का बजट 180- 200 करोड़ तक होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications