Welcome 3: अक्षय कुमार की वेलकम 3 को मिला नया नाम, रिलीज डेट का भी ऐलान, 2024 में मिलेगा कॉमेडी का डबल डोज़

Welcome 3: वेलकम और वेलकम बैक के बाद से ही, फैंस इस कॉमेडी फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त का इंतजार कर रहे थे। तमाम रिपोर्ट्स और अफवाहों के बीच, अब फिल्म की धमाकेदार घोषणा हो चुकी है। जी हां, अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म के नए टाइटल और रिलीज डेट को लॉक कर लिया है, जिसकी जानकारी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर दी है।
फ़िरोज़ ए नाडियाडवाला ने अपनी कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी की तीसरी किस्त का नाम रखा है- 'वेलकम टू द जंगल'। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट के लिए क्रिसमस 2024 को लॉक कर दिया है।
खास बात है कि पहली वेलकम भी साल 2007 के क्रिसमस पर रिलीज़ हुई थी। कोई शक नहीं कि फैंस के लिए ये किसी खुशखबरी से कम नहीं। हालांकि फिलहाल फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।
स्टारकास्ट में हो सकता है फेरबदल
लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही फिल्म फ्लोर पर जाने वाली है, लेकिन इस दफा स्टारकास्ट में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। वेलकम (2007) और वेलकम बैक (2015) में उदय शेट्टी और मजनू भाई का किरदार निभाने वाले एक्टर्स नाना पाटेकर और अनिल कपूर इस बार फिल्म से नदारद रहेंगे।
वेलकम से जुड़ेंगे मुन्नाभाई और सर्किट
खबर है कि वेलकम 3 में नाना पाटेकर और अनिल कपूर को इस बार संजय दत्त और अरशद वारसी रिप्लेस करने वाले हैं। जी हां, मुन्नाभाई और सर्किट बनेंगे उदय शेट्टी और मजनू भाई। वहीं, अक्षय कुमार तीसरी किस्त में भी फाइनल हैं।
सूत्रों की मानें तो वेलकम 3 की स्क्रिप्ट कुछ समय पहले ही तैयार हो चुकी है। और फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने संजय दत्त और अरशद को अप्रोच किया है। अक्षय कुमार फिलहाल जॉली एलएलबी 3 और हाउसफुल 5 की शूटिंग करने वाले हैं। उनकी शूटिंग खत्म होते ही वेलकम 3 फ्लोर पर आ जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











