Akshay Kumar ने लॉक की अपनी नई फिल्म, बनेंगे इंडियन एयर फोर्स ऑफिसर, यहां जानें कब शुरु होगी शूटिंग!

Akshay Kumar: फ्लॉप फिल्मों से दूर अक्षय कुमार फिलहाल अमेरिका में स्टेज शो कर अपने फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म 'सेल्फी' ने बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह दम तोड़ दिया। फिल्म का हाल देखकर पूरी फिल्म इंडस्ट्री हैरान गई। खैर, उनके फैंस के लिए एक खुशी की खबर है कि जल्द ही अभिनेता अपनी अगली फिल्म के साथ फ्लोर पर जाने वाले हैं।
जी हां, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार ने दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स के साथ स्काई फोर्स नाम की फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। और फिल्म की शूटिंग मई 2023 तक शुरु कर दी जाएगी।
रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार फिल्म में एक भारतीय वायु सेना अधिकारी की भूमिका निभाने वाले हैं। ये फिल्म कथित तौर पर वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है और इसका टाइटर 'स्काई फोर्स' है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फिल्म मई 2023 में फ्लोर पर जाएगी। इस एक्शन एंटरटेनर में अक्षय के जूनियर की भूमिका निभाने के लिए एक न्यूकमर को शामिल किया जाएगा।
बता दें, स्काई फोर्स समेत फिलहाल अक्षय कुमार के पास एक, दो नहीं, बल्कि पूरी छह फिल्में हैं, जो 2023-2024 में रिलीज होने वाली हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या इन फिल्मों से अक्षय की फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला थमेगा।

ओह माय गॉड 2
साल 2012 में आई फिल्म ओह माय गॉड (OMG) में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने के बाद सुपरस्टार अक्षय कुमार अब फिल्म के सीक्वल OMG 2 में भगवान शिव का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी हैं। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।

बड़े मियां छोटे मियां
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां दिसंबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले ये एक्शन- एंटरटेनर अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित है।

सोरारई पोट्रू रीमेक
सुपरस्टार सूर्या स्टारर बहुचर्चित तमिल फिल्म 'सोरारई पोटरु' [Soorarai Pottru] के हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार और राधिका मदान मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस रीमेक का निर्देशन भी सुधा कोंगरा कर रही हैं, जिन्होंने ओरिजनल फिल्म बनाई थी।

हेरा फेरी 3
वहीं, बहुप्रतीक्षित फिल्म हेरा फेरी 3 से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने मुंबई में फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। फिलहाल इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

कैप्सूल गिल
अक्षय कुमार माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की रियल लाइफ स्टोरी को बड़े पर्दे पर दिखाएंगे, जिन्होंने बहुत मुश्किल परिस्थितियों में 1989 में कोयला खदान में फंसे माइनर्स को बचाया था। यह भारत का पहला कोल माइन रेस्क्यू है। इस फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई करेंगे.


Click it and Unblock the Notifications