अक्षय कुमार ने फैंस को दी लॉकडाउन पर "साधारण" सी सलाह- साथ ही महिलाओं के लिए शुरु की खास पहल
कोरोना के बढ़ते कहर की वजह से भारत में लॉकडाउन के चौथे चरण की शुरुआत हो चुकी है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने चाहने वालों को एक साधारण सी सलाह दी है। अक्षय कुमार ने कुर्सी पर बैठी अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट लिखा- कभी कभी यूं ही बैठे रहना ही सर्वश्रेष्ठ होता है। यह वक्त भी गुजर जाएगा।
यह पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार ने लोगों को कोरोना से बचने के लिए घरों में रहने की सलाह दे रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान अक्षय कुमार ने लोगों को जागरूक करने के लिए कई वीडियो और पोस्ट शेयर किये हैं। आर्थिक मदद के अलावा भी अक्षय इस संकट के मौके पर दिल खोलकर मदद दे रहे हैं।

भारत के कोरोना के केस एक लाख का संख्या पार कर चुके हैं। वहीं, चौथे चरण में सरकार की ओर से लॉकडाउन में कई तरह की छूट भी मिल चुकी है। ऐसे में जरूरी है कि लोग अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें। वर्ना यह संकट गहराता जाएगा। अक्षय कुमार की बात करें तो कोरोना वायरस के साथ छिड़े इस जंग में उन्होंने हर संभव मदद दी है।


Click it and Unblock the Notifications