'जॉनी जॉनी' है अक्षय का ..फीमेल वर्जन..'इट्स एंटरटेंमेंट'
अभिनेता अक्षय कुमार पूरी तरह से लेडीज आवाज में 'जॉनी जॉनी' गीत गाकर कुछ नया करने जा रहे हैं। वह ऐसा आगामी फिल्म 'इट्स एंटरटेंमेंट' के लिए कर रहे हैं। यह आगामी फिल्म के एलबम का रिलीज होने वाला पहला गीत है, जिससे लेखक फरहाद-साजिद निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं।
फिल्म का यह गीत नर्सरी की मशहूर कविता जॉनी जॉनी पर आधारित है, जिसे अक्षय एक महिला की आवाज में मजेदार अवतार में पेश कर रहे हैं। वह 'मैंने पी नहीं' और 'हां जी मैंने पिला दी गई' सरीखी कुछ हास्य पंक्तियां गाते दिखेंगे।
फिल्म की निर्देशक जोड़ी ने कहा, "हमारा गीत विनोदी, जोशीला है और हर कोई जश्न के मूड में है..पंक्तियां अक्षय की पोशाक और गाने के मूड से बहुत अच्छे से मेल खा रही हैं।"
'इट्स एंटरटेंमेंट' आठ अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तमन्ना भाटिया नजर आयेंगी। जिनकी हालिया रिलीज फिल्म 'हमशक्ल्स' ने अच्छा बिजनेस किया है।


Click it and Unblock the Notifications












