..................... अक्षय कुमार की "लक्ष्मी बम की रिलीज डेट आयी सामने Akshay Kumar laxmmi bomb will released on this date on actors birthday - Hindi Filmibeat

जन्मदिन पर अक्षय कुमार का "लक्ष्मी बम' धमाका, टूटेगा सारा रिकॅार्ड, फैंस के लिए 5 तगड़ी DETAILS

अक्षय कुमार ने एक बार फिर से अपना काम शुरू कर दिया है। बेलबॅाटम की शूटिंग के लिए अक्षय 45 दिन के लिए विदेश गए हैं। लेकिन इस बीच अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम और सूर्यवंशी चर्चा में है। डायरेक्टर रोहित शेट्टी ये पहले ही जाहिर कर चुके हैं कि सूर्यवंशी लार्ज स्केल की फिल्म है, ऐसे में इसे सीरीज के तौर पर रिलीज करना सही नहीं होगा।

इस बीच ये पूरी तरह से साफ हो गया है कि अक्षय कुमार की बहुप्रतिक्षित फिल्म लक्ष्मी बम इसी साल ओटीटी पर रिलीज होगी। गुंजन सक्सेना और सड़क 2 के बाद मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार 18 अगस्त को लक्ष्मी बम का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। एक वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि गुंजन सक्सेना, खुदा हाफिज और सड़क 2 के बाद रिलीज होगी लक्ष्मी बम।

Akshay Kumar,

बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार के जन्मदिन यानी कि 9 सितंबर को ये फिल्म रिलीज हो सकती है। वैसे देखा जाए तो अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के लिए खास दिन की तलाश में रहते हैं।

ओटीटी पर अपने फैंस को लाने के लिए अक्षय के लिए जन्मदिन से अच्छा मौका नहीं होगा। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई तय जानकारी नहीं आयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X