JUST IN: ईद 2020 पर रिलीज होगी 'लक्ष्मी बम'- सलमान खान के जाते ही, अक्षय कुमार ने लॉक किया डेट
सलमान खान- आलिया भट्ट की फिल्म इंशाल्लाह अब ईद 2020 पर रिलीज नहीं हो रही है। फिल्म आगे बढ़ा दी गई है। इसकी घोषणा खुद सलमान खान और भंसाली प्रोडक्शन ने की। अभी फैंस इस खबर से रुबरु हो ही रहे थे कि अक्षय कुमार ने उसी डेट को अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी। जी हां, अक्षय कुमार- कियारा आडवाणी की फिल्म 'लक्ष्मी बम' अब ईद 2020 यानि की 22 मई को रिलीज हो रही है।
कोई शक नहीं कि अक्षय कुमार की तरफ से यह काफी बड़ा कदम है। याद दिला दें, ईद 2020 पर पहले रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही अक्षय कुमार स्टारर 'सूर्यवंशी' रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिर संजय लीला भंसाली ने सलमान- आलिया के साथ ईद 2020 लॉक कर दिया। लिहाजा, रोहित शेट्टी ने ईद से प्रीपोन करके सूर्यवंशी की रिलीज डेट मार्च कर ली।


Click it and Unblock the Notifications











