सोशल मीडिया पर छाई अक्षय कुमार की "लक्ष्मी बम"- फैंस ने कहा, थियेटर में ही देखनी है ये ब्लॉकबस्टर
बॉलीवुड फिल्मों के डिजिटल रिलीज की खबरों पर जहां थियेटर मालिकों ने गुस्सा जाहिर किया है, वहीं फैंस भी काफी परेशान हैं। काफी दिनों से चर्चा है कि अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बम को भी सिनेमाघर की जगह अब ओटीटी प्लैटफॉर्म पर ही रिलीज किया जाएगा। हालांकि अभी निर्माताओं ने कंफर्म नहीं किया है। बता दें, अक्षय कुमार के फैंस इन अफवाहों से काफी नाराज हैं और सोशल मीडिया पर लगातार Want LaxmmiBomb In Theatres ट्रेंड कर रहे हैं।
फैंस का कहना है कि अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है। उनके फैंस बेसब्री से फिल्म रिलीज का इंतजार करते हैं ताकि बड़े पर्दे पर उसका मजा ले सकें। ऐसे में डिजिटिल रिलीज की वजह से फिल्म बर्बाद हो जाएगी।

बता दें, लक्ष्मी बम ईद पर रिलीज होने वाली है। फैंस का कहना है कि निर्माताओं को फिलहाल थोड़ा धैर्य रखना चाहिए और लॉकडाउन खुलने का इंतजार करना चाहिए। कम से कम अक्षय कुमार की फिल्म को ओटीटी पर लाना फैंस के लिए काफी निराशाजनक होगा।


Click it and Unblock the Notifications