..................... विवाद के चलते अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बम' का बदला नाम, अब दिवाली पर आएगी 'लक्ष्मी' akshay kumar Laxmmi Bomb title changed to Laxmii after karni sena protest - Hindi Filmibeat

विवाद के चलते अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बम' का बदला नाम, अब दिवाली पर आएगी 'लक्ष्मी'

अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की फिल्म पिछले कई दिनों से विरोध का सामना कर रही है। करणी सेना द्वारा फिल्म के टाइटल 'लक्ष्मी बम' पर सवाल खड़े किए गए। तमाम विरोध को देखते हुए फिल्म के निर्देशक राघव लॉरेंस व पूरी टीम ने फिल्म का टाइटल बदलने का फैसला किया। अब अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बम' से 'बम' शब्द को हटा दिया गया है। इस फिल्म का नाम अब 'लक्ष्मी' है।

लक्ष्मी फिल्म के निर्देशक सेंसर सर्टिफिकेट के लिए सीबीएफसी दफ्तर पहुंचे जहां उन्होंने तमाम चर्चा के बाद फिल्म के नाम को बदलने का फैसला लिया। बता दें लक्ष्मी फिल्म में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। इसके अलावा तुषार कपूर और शबीना खान भी नजर आएंगे।

अक्षय कुमार और कियारा की फिल्म दिवाली के मौके पर 9 नवंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर होगा। इन दिनों फिल्म कलाकार इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X