'लक्ष्मी' - अक्षय कुमार की दिवाली धमाका फिल्म का नया पोस्टर रिलीज, नए नाम के साथ
अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'लक्ष्मी बम' का नाम बदलकर अब 'लक्ष्मी' कर दिया गया है। लिहाजा, मेकर्स ने नए नाम से साथ फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज किया है। फिल्म 9 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। बता दें, ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म विवादों का हिस्सा बन गई थी और इसे बैन किये जाए की मांग रखी जा रही थी।
नए पोस्टर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- Ab harr ghar mein aayegi #Laxmii! Ghar waalon ke saath taiyaar rehna 9th November ko!

गौरतलब है कि, एक वर्ग ने फिल्म के नाम 'लक्ष्मी बम' पर आपत्ति दर्ज करते हुए इसे हिंदू धर्म के खिलाफ बताया था। वहीं, फिल्म के टाइटल को लेकर करणी सेना ने निर्माताओं को कानूनी नोटिस भी जारी किया था।
लिहाजा, फिल्म गुरुवार को सेंसर सर्टिफिकेट के लिए गई और स्क्रीनिंग के बाद सीबीएफसी के साथ हुई चर्चा की गई। दर्शकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए फिल्म के निर्माता शबीना खान, तुषार कपूर और अक्षय कुमार ने टाइटल 'लक्ष्मी' करने का निर्णय लिया है और हॉरर-कॉमिडी फिल्म का नाम अब 'लक्ष्मी' कर दिया गया है।
बता दें, यह तमिल हिट फिल्म 'कंचना' की हिंदी रीमेक है। मूल फिल्म में अभिनय करने वाले राघव लॉरेंस 'लक्ष्मी' का निर्देशन कर रहे हैं। भारत, अमेरिका, यूके और कनाडा में फिल्म जहां 9 नवंबर को ओटीटी प्लैटफॉर्म पर प्रीमियर करने वाली है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूएई में फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications











