'लक्ष्मी बम' के डायरेक्टर के अनाथालय में Corona का कहर, 18 बच्चे और 3 स्टाफ मेंबर कोरोना पॉजिटिव
कोरोना वायरस की चपेत में लक्ष्मी बम के डायरेक्टर राघव लॉरेंस का अनाथालय भी आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राघव लॉरेंस के अनाथालय में 18 बच्चे कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 3 स्टाफ मेंबरस भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। बता दें राघव लॉरेंस की अक्षय कुमार संग लक्ष्मी बम आने वाली है। ये फिल्म इसी ईद पर रिलीज होती लेकिन कोरोना वायरस के चलते फिल्म बीच में ही लटक गई।
खुद ट्विटर पर भी लक्ष्मी बम के डायरेक्टर ने इस खबर को सही ठहराया। उन्होंने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर बताया कि 18 बच्चे और 3 स्टाफ मेंबर कोरोना की चपेत में आए गए। वह पिछले हफ्ते बच्चे बुखार से जूझ रहे थे। इसके बाद उनका टेस्ट करवाया गया तो वह कोरोना से संक्रमित पाए गए। लेकिन अब वह पहले से बेहतर हैं और उनका बुखार भी कम हुआ है। फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार है जैसे ही कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आएगी बच्चों को छुट्टी दे दी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications