'लक्ष्मी बॉम्ब' पर लव जिहाद,देवी का अपमान, हिंदू सेना ने लिखा अक्षय कुमार के नाम धमकी भरा खत
अक्षय कुमार की बहुप्रतिक्षित फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब रिलीज को लेकर लगातार विवाद गहराता ही जा रहा है। अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी अभिनीत इस फिल्म के नाम को लेकर मामला गंभीर हो गया है। राष्ट्रीय हिंदू सेना नामक संगठन ने फिल्म पर धर्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।
हिंदू सेना ने फिल्म की कास्ट, क्रू और प्रमोटर्स के खिलाफ एक शिकायत पत्र सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को काफी पहले सौंप दिया है। लव जिहाद का मामला भी उठ रहा है।साथ ही प्रकाश जावड़ेकर से फिल्म को बैन करने की भी मांग की गई है।

हिंदू राष्ट्रीय सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने ये पत्र सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि हमने मांग की थी कि लक्ष्मी बम के मेकर्स कास्ट के खिलाफ एक्शन लिया जाए। फिल्म के जरिए हिंदू देवी लक्ष्मी का अपमान किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











