हॉट स्टार पर बैक 2 बैक धमाका: सुशांत, अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन की फ़िल्म फाइनल, देखें पोस्टर

कोरोना संकट के बीच हॉटस्टार की वर्चुअल मीटिंग यानी #DisneyPlusHotstarMultiplex के जरिए बड़े सितारों ने एक साथ मंच साझा किया। वरुण धवन, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और अजय देगवन एक साथ नजर आए। साथ ही अजय देवगन की "भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया" और अक्षय कुमार की "लक्ष्मी बम" का ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होना तय हो गया।

अक्षय कुमार ने "लक्ष्मी बम" के दो नए पोस्टर, अभिषेक बच्चन ने "द बिग बुल", अजय देवगन ने "भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया" और आलिया भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म "सड़क 2" के ऑफिशियल पोस्टर रिलीज किए। साथ ही इन सितारों ने अपनी अपनी फिल्मों के बारे में भी बताया।

akshay kumar

अजय देवगन ने ओटीटी प्लेटफॉर्म की तारीफ करते हुए कहा इसके जरिए हम आज के समय और महामारी के बीच फिल्में रिलीज भी कर सकते हैं और फैंस से रूबरू भी हो सकते हैं। साथ ही अपनी फिल्म भुज से अपना और संजय दत्त का एक्सक्लुसिव पोस्टर भी रिलीज किया।

अक्षय कुमार ने इस मंच के जरिए लक्ष्मी बम में ट्रांसजेंडर वाले किरदार के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि उनके लिए ये किरदार उनके करियर के 30 सालों में सबसे कठिन था। मानसिक तौर पर खुद को इसके लिए तैयार करना और ये एक्शन, रिएक्शन व बॉडी लैंग्वेज को पकड़ना उनके लिए कठिन साबित हुआ। उन्होंने कहा कि करियर में पहली बार ये रोल निभाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ा।

इसके अलावा अक्षय कुमार ने साड़ी पहनने वाले अनुभव पर भी बातें कीं। उन्होंने कहा कि मैं महिलाओं को सलाम करता हूं, साड़ी पहनना वाकई बहुत मुश्किलों भरा काम होता है। बता दें लक्ष्मी बम फिल्म में अक्षय कुमार ने साड़ी पहनी है।

अजय देवगन ने ओटीटी प्लेटफॉर्म के फ्यूचर को लेकर भी कहा। अजय देवगन ने बताया कि ओटीटी के जरिए फिल्मों का विस्तार होगा। भारत में ढेरों फिल्मों का निर्माण होता है लेकिन थिएटर सभी फिल्मों को नहीं मिल पाते थे, लेकिन ओटीटी के जरिए फिल्मों के लिए ये सुनहा मौका है। अब थिएटर में भी और घर पर भी फैंस फिल्मों को देख सकेंगे।

इसके अलावा वरुण धवन ने एक बार फिर फैंस को याद दिलवाया कि सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा भी हॉट स्टार पर रिलीज होगी। इस फिल्म का पोस्टर एक बार फिर दिखाया गया। उन्होंने बताया कि सुशांत और संजना की फिल्म 24 जुलाई को हॉट स्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X