अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी' का हाल देखकर OTT के होश उड़े, फिल्म रिलीज से पहले अब स्क्रीनिंग की डिमांड
डिज़्नी प्लस हॉटस्टार ने अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' को भारी भरकम दाम पर खरीदा था। स्टार वैल्यू पर फिल्म को खरीदा गया। लेकिन रिलीज के साथ ही फिल्म औंधे मुंह गिर पड़ी। अक्षय कुमार की इस फिल्म को निगेटिव प्रतिक्रिया मिली है। जहां अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया था, 'लक्ष्मी' ने हॉटस्टार को कोई फायदा नहीं मिला।
रिपोर्ट्स की मानें तो लक्ष्मी का हाल देखकर अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स काफी सचेत हो चुके हैं और सिर्फ स्टार वैल्यू पर फिल्म नहीं रिलीज करेंगे। बता दें, अमेज़न ने वरुण धवन की फिल्म कुली नंबर वन की स्पेशल स्क्रीनिंग की मांग की है।

यानि की रिलीज से पहले अमेज़न की टीम फिल्म देखेगी और फिर फिल्म का दाम तय करेगी। यह सौदा अब सिर्फ वरुण धवन की स्टार वैल्यू पर नहीं किया जाएगा। नुकसान से बचने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स अब यह कदम उठा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











