अक्षय कुमार की ब्लॅाकबस्टर फिल्म Laxmmi Bomb का पहला लुक, 2020 में धमाका

By Prachi Dixit

कई दिनों से चर्चा के बाद आखिरकार अक्षय कुमार की एक और बहुप्रतिक्षित फिल्म का लुक सामने आ गया है। हम बात कर रहे हैं लक्ष्मी बॅाम्ब की। जी हां, रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी के बाद अक्षय कुमार लक्ष्मी बॅाम्ब में बेहद अलग अंदाज में नजर आयेंगे। इसकी साफ गवाही फिल्म का पहला पोस्टर दे रहा है।

अक्षय कुमार ने ट्वीट कर खुद इस बारे में जानकारी दी है। अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी नजर आयेंगी। आपको बता दें कि कियारा इन दिनों बैक टू बैक कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा बन रही हैं। कलंक के बाद वह शाहिद कपूर के साथ कबीर सिंह में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

laxmi

अक्षय कुमार की लक्ष्मी बॅाम्ब उनके करियर के लिए लकी साबित हो सकती है। आपको बता दें कि फॅाक्स स्टार स्टूडियो की इस फिल्म का निर्देशन राघव लारेंस कर रहे हैं। ये फिल्म 5 जून 2020 को रिलीज होगी। फिल्म के पहले लुक में अक्षय कुमार आंखों में काजल लगा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार ये फिल्म हॅारर कॅामेडी जोनर में सेट है।

बात की जाए लक्ष्मी बॉम्ब की तो ये साउथ की सुपरहिट फिल्म कंचना 2 की हिंदी रीमेक है। अक्षय इस फिल्म में एक ऐसे शख्स का किरदार अदा करने वाले है, जिस पर ट्रांसजेंडर भूत का साया होगा।

अक्षय और कियारा के साथ इस फिल्म में तुषार कपूर और माधवन भी दिखाई दे सकते हैं। वैसे आने वाला समय अक्षय के फैंस के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है। अक्षय लगातार हाउसफुल 4, गुड न्यूज और सूर्यवंशी में दिखाई देंगे ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X