Video: सलमान की राह पर चले Akshay Kumar! फैशन ब्रांड किया लॉन्च, आलीशान घर का कराया टूर

अक्षय कुमार अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी प्राइवेट शख्स माने जाते हैं। वो खासकर अपने प्रोफेशनल और अनुशासित व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना कई बार घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं लेकिन पहली दफा अक्षय कुमार ने अपने आलीशान घर का टूर एक प्रमोशनल वीडियो के जरिए कराया है। अक्षय कुमार ने दरअसल, जानकारी दी है कि वो अपना फैशन ब्रांड शुरू करने जा रहे हैं।
इसके पहले सलमान खान ने भी अपना क्लॉदिंग लाइन शुरू किया है। बीइंग ह्यूमन के नाम से सलमान खान भी फैशन की दुनिया में कदम रख चुके हैं और अब अक्षय कुमार ने इसकी अनाउंसमेंट की है। कुछ दिनों पहले आलिया भट्ट ने भी अपना मेटरनिटी क्लॉदिंग लाइन शुरू किया था। वहीं, अक्षय कुमार ने अपने फैशन ब्रांड का नाम फोर्स IX रखा है।
वहीं, वीडियो में अक्षय कुमार गार्डन से होते हुए घर के अंदर प्रवेश करते हैं। घर के लीविंग रूप में कई खूबसूरत पेंटिंग्स, लग्जरी फर्नीचर और कई डेकोरेटिव आइटम नजर आ रहे हैं। साथ ही अक्षय कुमार ये भी बताते नजर आ रहे हैं कि क्यों उन्होंने इसका नाम फोर्स IX रखा है।
इस वीडियो में अक्षय कुमार नीले रंग के ट्रैक सूट में दिख रहे हैं। वो ये भी शेयर करते हैं कि, यह पहला इंटरव्यू है जिसे उन्होंने अपने घर में दिया है। लीविंग रूम से अक्षय कुमार सीधे ड्रेसिंग रूम में जाते हैं। ड्रेसिंग रूम में भी बेड के अलावा किनारे में वार्डरोब नजर आता है।
अक्षय कुमार अपनी कई टी शर्ट और कपड़े दिखाते हैं और साथ ही ये भी बताते हैं कि अगर उनका बस चले तो वो सारा दिन टी-शर्ट, हु़डी और ट्रैक पैंट में बिताएं। अक्षय कुमार ने साथ ही यह भी बताया कि इसके लिए एक बड़ी टीम उनके साथ काम कर रही है। वो खुद हर छोटी से छोटी चीज का ध्यान रखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications