अक्षय कुमार को अब भाग्य पर ही भरोसा
मुंबई। कहते है कि बॉलीवुड में स्टार बनने के लिए किस्मत का साथ होना बेहद जरूरी है, लेकिन यह सिर्फ करियर की शुरूआत में ही नहीं बल्कि हमेशा ही चाहिए। जिसके लिए सभी सितारे हमेशा कोशिश करते रहते हैं। एक के बाद एक कई फिल्में फ्लॉप होने के बाद अभिनेता अक्षय कुमार ने आने वाली फिल्म 'बॉस' का ट्रेलर 27 अगस्त को लांच किया, बताया जाता है कि अक्षय का लकी नंबर 9 है, 2 और 7 को जोड़ भी 9 ही होता है। अत: उन्होने फिल्म के ट्रेलर को 27 अगस्त को लांच किया।
अक्षय का जन्मदिन भी 9 सितंबर को होता है, इसलिए वह इस नंबर को लकी मानते हैं।
यह ध्यान देने योग्य है कि अक्षय की पिछली फिल्म 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' फ्लॉप हो गयी थी। जिससे उन्हें आने वाली फिल्म 'बॉस' से काफी उम्मीदें हैं। यह फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। हम भी उम्मीद करते हैं कि अक्षय की यह फिल्म बॉक्स आफिस पर जरूर कमाल करेगी।


Click it and Unblock the Notifications
