#SuperHit: निगेटिव शाहरूख...खिलाड़ी अक्षय कुमार और...मस्त सी चीज़!
90 के दशक के गाने एक बार फिर वापस आ रहे हैं और हर फिल्म में कोई ना कोई गाना दिख ही रहा है। अब तो एक ही फिल्म में शाहरूख खान और अक्षय कुमार का तड़का मिलने वाला है...रवीना टंडन के साथ!
अगर आपसे पूछा जाए कि 90 के दशक के किस गाने पर आप बिल्कुल बौरा के नाचते हैं तो कई गाने दिमाग में फ्लैशबैक होंगे। उन्हीं में से एक होगा अजीब से कपड़ों वाले अक्षय कुमार और मटकती हुई रवीना टंडन। एकदम मस्त अंदाज़ में।
अब यही गाना, अब्बास मस्तान फेम अब्बास के बेटे मुस्तफा की आने वाली फिल्म मशीन में दिखेगा। अक्षय कुमार से तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त वापस शूट करने की परमिशन ले ली गई है और गाना शूट होने के बाद सबसे पहले उन्हें ही दिखाया जाएगा।

वहीं मशीन के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अब्बास मस्तान ने बताया कि फिल्म का ये गाना खुद अक्षय कुमार लॉन्च करेंगे। फिल्म में कियारा आडवाणी मुस्तफा के अपोज़िट दिखेंगी और ट्रेलर देखकर आपको शाहरूख खान स्टारर बाज़ीगर की याद आ जाएगी।
[सलमान की नो एंट्री रीमेक पर Reaction: "ऐसी फिल्म की क्या ज़रूरत"!]
कुल मिलाकर एक ऐसी फिल्म आ रही है, जिसमें 90 के दशक के सारे तड़के हैं। हालांकि मुस्तफा और कियारा मिलकर अक्षय कुमार - रवीना टंडन स्टारर तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त वाला जादू चला पाएंगे या नहीं ये देखना होगा।
हालांकि फिल्म के दोनों यंग सितारों का मानना है कि फिल्म में अक्षय - रवीना वाला जादू वापस क्रिएट करना तो काफी मुश्किल है लेकिन फिर भी ये गाना उस सुपरहिट जोड़ी को ट्रिब्यूट है।
[2017 रिलीज़ डेट...सुपरहिट सीक्वल...लेकिन दोनों हीरोइनें OUT!]
जानिए इस आने वाले गाने को किस किस से टक्कर मिलने वाली है -


Click it and Unblock the Notifications











