अक्षय कुमार के FAU-G एक्शन गेम का धुआंधार जलवा, 40 लाख प्री-रजिस्ट्रेशन, इंस्टॉल से खेलने तक जानिए सब कुछ
भारत का स्वदेशी गेम फौजी का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। अक्षय कुमार इस गेम का चेहरा बने हैं। 26 जनवरी 2021 यानी की गणतंत्र दिवस को लांच करने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
अक्षय कुमार ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर फौजी का धमाकेदार एंथम भी जारी किया। इसके बाद से ही ये चर्चा शुरू हो गई कि ये गेम आखिर कैसा होगा?

आपको ये भी बता दें कि इस गेम के पीछे लोगों का क्रेज इसी बात से समझा जा सकता है कि लांच से पहले ही इस गेम ने गूगल प्ले पर 40 लाख प्री-रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा पार कर लिया है। साथ ही इसकी और भी खूबी होगी जो कि इस गेम को एक्शन और देश भक्ति के मामले में दिलचस्प और लोकप्रिय बनाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











