अक्षय कुमार ने कुछ इस तरह किया अ जेंटलमैन का प्रमोशन..लेकिन!
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म अ जेंटलमैन रिलीज के लिए तैयार है और दोनों ही फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने भी फिल्म का प्रमोशन किया है और वो भी बेहद अलग अंदाज में। जी हां अक्षय कुमार ने दरअसल सोशल मीडिया पर एक प्रमोशनल वीडियो शेयर किया है
इस वीडियो में अक्षय कुमार कह रहे हैं कि वो टॉयलेट एक प्रेम कथा कि नहीं बल्कि भाई सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। वो एक 'टॉयलेट' के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं और तभी अंदर से एक ट्रांसजेंडर आती है और अक्षय चौंक जाते हैं। आप भी देखिए वीडियो।

अक्षय कुमार का ये रिएक्शन हो सकता है कुछ लोगों को पसंद नहीं आए। ट्रांडजेंडर उन्हें कहती है "अक्की जेंटलमैन बनो और मुझे साइड दो। " अक्षय ट्रांसजेंडर को देखते हुए कहते हैं "ये भी?" हालांकि इसमें कुछ भी गलत या निंदा करने लायक नहीं है।
लेकिन जिस तरह स्टार्स आजकल निशाने पर रहते हैं और उन्हें ट्रोल किया जाता है उससे तो यही लगता है कि अक्षय कुमार के इस वीडियो पर भी निशाना साधा जा सकता है।
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on


Click it and Unblock the Notifications