अक्षय कुमार के नए विज्ञापन को देखकर भड़के लोग- कहा, पब्लिक में माफी मांगे सुपरस्टार
2019 में बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में देने के बाद सुपरस्टार अक्षय कुमार के लिए 2020 की शुरुआत विवादों के साथ शुरु हुई है। अक्षय कुमार निरमा डिटरजेंट के नए टीवी विज्ञापन में नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर लोग भड़क चुके हैं। इस विज्ञापन में अक्षय मराठा योद्धा बनें हैं, जो युद्ध जीत कर आया है लेकिन उनकी रानी गंदे कपड़े देखकर चिढ़ जाती है। जिसके बाद ये योद्धा और उसकी पूरी सेना खुद ही निरमा पाउडर से अपने कपड़े धोते हैं।
इस एड को देखकर लोग काफी भड़क चुके हैं और निरमा डिटरजेंट के साथ साथ अक्षय कुमार को भी आडे़ हाथों लिया है। ट्विटर पर #BoycottNirma ट्रेंड कर रहा है.. और लोगों ने मांग की है कि अक्षय कुमार को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications